हेमंत सोरेन ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ सिविल कोर्ट में दाखिल की याचिका

8/7/2020 5:58:13 PM

 

 

रांचीः झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ सिविल कोर्ट में याचिका दाखिल की है। दरअसल, निशिकांत दुबे ने सीएम पर कई तरह के आरोप लगाए थे। वहीं इसके बाद सीएम ने सांसद को कानूनी कार्रवाई के रूप में जवाब देने की चेतावनी दी थी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा था कि माननीय सांसद निशिकांत दुबे जी ने मुझ पर कुछ आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा कि माननीय सांसद जी इसका जवाब आपको अगले 48 घंटे में कानूनी रूप से दिया जाएगा। देश और राज्यवासियों को 'अपने आचरण के अनुरूप' गुमराह करना बंद करें।

बता दें कि निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा था कि मुंबई में एक लड़की ने हेमंत सोरेन पर बलात्‍कार का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं इस संबंध में विभिन्‍न धाराओं में मामला भी दर्ज करवाया था। इसके अतिरिक्त निशिकांत दुबे का आरोप था कि पीड़िता को डरा-धमका कर मामला वापस लेने के लिए बाध्य किया गया था।
 

Nitika