छत पर तिरंगा लगाने के दौरान तीन बहन-भाइयों की मौत पर हेमंत सोरेन ने प्रकट किया शोक

8/16/2022 1:26:17 PM

 

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के अरसंडे गांव में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को अपने मकान की छत पर तिरंगा लगाने के दौरान तीन बहन-भाइयों की 11 हजार वोल्ट के बिजली की तार की चपेट में आने से मौत हो गई। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक प्रकट किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि रांची के कांके में घर की छत पर तिरंगा झंडा लगाते वक्त करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु की दुःखद खबर मिली। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक-संतप्त परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
 

बता दें कि अरसंडे गांव में हुए इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों, दो बहनों और एक भाई, की मौत हो गई है। छत पर तिरंगा लगाने के दौरान विनीत झा छत के उपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया, उसे बचाने के प्रयास में उसकी दो बहनें पूजा और आरती भी करंट की चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि तीनों भाई-बहनों की करंट लगने से मौत हो गई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static