Jharkhand News: 6 दिसंबर से जमशेदपुर का दो दिवसीय दौरा कर सकते हैं Hemant Soren
Monday, Dec 04, 2023-09:07 AM (IST)

जमशेदपुरः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ‘सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 6 दिसंबर को दो दिन के लिए जमशेदपुर आ सकते हैं। प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम के जिलाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने रविवार को तैयारी की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सोरेन के छह दिसंबर को यहां आने का कार्यक्रम है और अगले दिन वह पोटका प्रखंड के सावनाडीह फुटबॉल मैदान में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
वहीं जिलाधिकारी ने अधिकारियों, खंड विकास और परिक्षेत्र अधिकारियों और अन्य को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध रहने का निर्देश दिया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान सुचारू यातायात सुनिश्चित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने को भी कहा।