हेमंत सोरेन ने दुर्गा पूजा पंडाल में टेका माथा, की राज्यवासियों की उन्नति, खुशहाली की कामना

10/1/2022 1:00:54 PM

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज धर्मपत्नी कल्पना सोरेन संग आरआर स्पोर्टिंग क्लब, रातू रोड और पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति, हरमू के दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दरबार में मत्था टेका और राज्य तथा राज्य वासियों की उन्नति, खुशहाली, सुख -समृद्धि और शांति की कामना की।
 



आरआर स्पोर्टिंग क्लब के पूजा पंडाल में मुख्यमंत्री के साथ राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी मां के दर्शन किए। वहीं, पंच मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल के परिसर में कलाकारों ने झारखंड की पारंपरिक नृत्य छऊ की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

 

Content Writer

Diksha kanojia