हेमंत सोरेन ने दुर्गा पूजा पंडाल में टेका माथा, की राज्यवासियों की उन्नति, खुशहाली की कामना
Saturday, Oct 01, 2022-01:00 PM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज धर्मपत्नी कल्पना सोरेन संग आरआर स्पोर्टिंग क्लब, रातू रोड और पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति, हरमू के दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दरबार में मत्था टेका और राज्य तथा राज्य वासियों की उन्नति, खुशहाली, सुख -समृद्धि और शांति की कामना की।
राज्यवासियों की खुशहाली की कामना...
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) September 30, 2022
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति, हरमू के पूजा पंडाल का अनावरण किया। pic.twitter.com/YIwIjW7enj
आरआर स्पोर्टिंग क्लब के पूजा पंडाल में मुख्यमंत्री के साथ राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी मां के दर्शन किए। वहीं, पंच मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल के परिसर में कलाकारों ने झारखंड की पारंपरिक नृत्य छऊ की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।