हेमंत सोरेन ने झारक्राफ्ट मामले में ACB को दी जांच की स्वीकृति

7/29/2020 1:29:47 PM

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारक्राफ्ट, रांची के हरियाणा के पानीपत से कंबल खरीदने में हुई अनियमितता के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से जांच कराने के प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दे दी है।

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कंबल खरीदने में हुई अनियमितता के मामले में झारक्राफ्ट के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी रेणु गोपीनाथ पणिकर, उप महाप्रबंधक मोहम्मद नीसम अख्तर और मुख्य वित्त पदाधिकारी अशोक ठाकुर को आरोपी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि उद्योग विभाग द्वारा झारक्राफ्ट द्वारा कंबल खरीद में हुई अनियमितता की विस्तृत जांच और आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कारर्वाई की अनुशंसा किए जाने के आलोक में मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया है।

वहीं इसके तहत सरकार द्वारा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को प्रारंभिक जांच के लिए ऐसे मामले सौपे जाएंगे, जिनमें लोक सेवकों के विरुद्ध पद के आपराधिक दुरुपयोग और भ्रटाचार के आरोप समाहित होंगे।

Edited By

Diksha kanojia