सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती पर बोले हेमंत- नेताजी के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता

1/23/2021 6:16:59 PM

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। सोरेन ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के त्याग, समर्पण और बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा। नेताजी के तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा....! जय हिन्द! जैसे नारों से आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा दी। नेताजी भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल हैं जिनसे आज के दौर का युवा वर्ग प्रेरणा लेता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का झारखंड से गहरा नाता रहा है। इस राज्य में उनका कई बार आगमन भी हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन देश के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। नेताजी के देशप्रेम, समर्पण और अनुशासन को हमसभी अपने जीवन में आत्मसात करें, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनकी जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।

इस मौके पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष बिहार तेजस्वी यादव, श्रम नियोजन प्रशिक्षण तथा कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कृषि मंत्री बादल, राजमहल सांसद विजय हाँसदा, विधायक बिहार विधानसभा तेज प्रताप यादव, पूर्व विधायक सिल्ली अमित महतो ने भी नेताजी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Diksha kanojia