हेमंत सोरेन ने डॉ. गिरिधारी राम गौंझू के निधन पर व्यक्त किया गहरा दुख

4/16/2021 4:59:40 PM

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गिरिधारी राम गौंझू के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। 

हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की नागपुरिया संस्कृति, नृत्य, गीतों पर किताब लिखकर उन्होंने स्थानीय विरासत और पहचान को सहेजने का काम किया था। झारखंड उनके योगदान को सदैव स्मरण रखेगा।       

वहीं मुख्यमंत्री ने परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Content Writer

Nitika