हेमंत सोरेन ने पत्रकार कमाल खान के निधन पर व्यक्त किया शोक

1/14/2022 8:58:08 PM

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज कहा कि वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान के असामयिक निधन का दु:खद समाचार मिला है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि उनके चले जाने से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को अपूरणीय क्षति हुई है।परमात्मा दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दु:ख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। इस बीच सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद ने एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति दे।

Content Writer

Nitika