हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, झारखंड HC ने रिजर्व रखा फैसला

Friday, Jun 14, 2024-10:49 AM (IST)

Ranchi: लैंड स्कैम केस के आरोप में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की कोर्ट में सुनवाई हुई।

बीते गुरुवार को ईडी की ओर से बहस कर रहे वरीय अधिवक्ता एस वी राजू ने कोर्ट को बताया कि हेमंत सोरेन के इशारे पर ही ईडी के अधिकारियों के ऊपर झूठे मुकदमे दर्ज करवाए गए। एक केस उन्होंने खुद ईडी के अधिकारियों पर किया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन भूमि घोटाला के सबसे बड़े लाभुक हैं, इसलिए इन्हें बेल नहीं दी जानी चाहिए।

वहीं हेमंत सोरेन की ओर से वरीय अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा ने ईडी की दलीलों को दरकिनार करते हुए कहा कि सदर थाना में जो मामला दर्ज हुआ है, उसकी जांच अभी बाकी है। हम अभी बेल मांग रहे हैं। केस की मेरिट पर फिलहाल जाने की जरूरत नहीं है। बता दें कि कोर्ट में बहस के दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी व गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन अदालत में मौजूद थी। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला रिजर्व रख लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static