झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना वैक्सीन को लेकर डॉ. हर्षवर्धन से की बात

4/11/2021 5:15:24 PM

रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से फोन पर बात की। साथ ही कोरोना के इलाज वाली दवा राज्य को उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने झारखंड में चल रहे वैक्सीन के बारे में केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी और उपलब्धता की कमी की बात कही। उन्होंने बताया कि राज्य में टोसिलिजुमाब और रेमडेसिविर सहित अन्य कोरोना इलाज के दवाओं और इंजेक्शन की भारी कमी है, जिससे कोरोना मरीजों के इलाज में दिक्कत आ रही हैं।

वहीं बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से झारखंड को पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। इस पर डॉ. हर्षवर्धन ने सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है। बता दें कि राज्य में वर्तमान में कोविशिल्ड 9 लाख 12 हजार 890 हैं जबकि कॉवेक्सिन एक लाख 94 हजार 570 टीका उपलब्ध हैं।

Content Writer

Nitika