हजारीबाग: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कॉर्पियो कार, 2 लोगों की मौत, 4 घायल

10/26/2020 2:01:00 PM

हजारीबागः झारखंड में हजारीबाग जिले के चौपारण इलाके में शनिवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि ग्रांड ट्रंक (जीटी) रोड पर सियरकोनी घाटी में सांझा के निकट स्कॉर्पियो वाहन का अगला चक्का अचानक फट गया। इससे अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को हजारीबाग भेजा गया है।

स्कॉर्पियो सवार देवघर से पूजा कर उत्तरप्रदेश के चंदौली लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। मृतकों में उत्तर प्रदेश के चंदौली निवासी अजीत सिंह और बिट्टू सिंह शामिल हैं।

Diksha kanojia