Hazaribagh Road Accident: तेज रफ्तार हाईवे की चपेट में आई 6 लड़कियां, गंभीर रूप से घायल

3/21/2024 5:58:35 PM

Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग में सड़क हादसा हो गया है, जिसमें 6 युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के खैरा बरकट्ठा रोड का है। बताया जा रहा है कि यहां सुबह 6 युवतियां मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। इस दौरान तेज रफ्तार हाईवे ने सभी युवतियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सभी घायल हो गई। आनन-फानन में इन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां गंभीर अवस्था को देखते हुए सभी को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मिल कर अवैध बालू लदे हाईवा को रुकवा दिया। साथ ही पुलिस को सूचना भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले चालक सहित उपचालक भागने में सफल रहे। वहीं, स्थानीय लोगों की मांग है कि जो अवैध बालू की ढुलाई की जा रही है उसको जिला प्रशासन हजारीबाग अभिलंभ बंद करवाए। साथ ही घायल युवतियों के परिजनों को मुआवजा राशि प्रदान किया जाए।

Content Editor

Khushi