महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर मंत्री हर्षवर्धन ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

11/15/2020 3:12:40 PM

नई दिल्ली/पटनाः केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आदिवासियों के हित के लिए सदा संघर्षरत रहे बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

डॉ. हर्षवर्धन ने आज ट्टीट करके कहा, ‘‘भारत के इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे आदिवासी नायक हैं, जिन्होंने बिहार, झारखंड व ओडिशा में अपने क्रांतिकारी विचारों से आदिवासी समाज की दिशा बदल कर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया था। उनकी जयंती पर कोटिश: नमन।''

बता दें कि बिरसा मुंडा की जयंती के ही दिन वर्ष 2000 में झारखंड आधिकारिक तौर पर राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। डॉ. हर्षवर्धन ने झारखंड के स्थापना दिवस पर भी राज्यवासियों को बधाई देते हुए ट्वीट किया आज झारखंड अपनी स्थापना के 20 साल पूरे कर रहा है। इस अवसर पर सभी झारखंड वासियों को हार्दिक बधाई। झारखंड अद्भुत सौंदर्य, संस्कृति व प्राकृतिक संसाधनों का प्रदेश है। मेरी कामना है कि युवा झारखंड नयी ऊर्जा के साथ विकास के नए मानदंड स्थापित करे।

Ramanjot