चाईबासा में पीएलएफआई के आधा दर्जन नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद

5/2/2021 11:44:39 AM

 

चाईबासाः झारखंड के चाईबासा जिले में पुलिस ने एक सूचना के आधार पर छापा मारकर टेबो थाना क्षेत्र के गवई ग्राम से पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) नामक प्रतिबंधित नक्सली संगठन के आधा दर्जन नक्सलियों को हथियार और गोलाबारूद के साथ धर दबोचा। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

चाईबासा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि एक सूचना के आधार पर कार्रवाई कर पुलिस ने टेबो थाना क्षेत्र के गवई ग्राम के होरोगदा टोले से यह गिरफ्तारियां कीं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान हरिसिंह साण्डीपूर्ति गिरोह के मंका सालुकी, सनिका बोदरा, सुदर्शन सोय, शिवा, डेवरा हेंब्रम और संजय बोदरा के रूप में की गयी है।

वहीं पुलिस ने उनके पास से एक देसी कार्बाइन, नौ मिमि की गोलियां, बारूद, नक्सली साहित्य आदि बरामद किया गया है। पुलिस गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि हाल की अनेक नक्सली घटनाओं में उनका हाथ था।

Content Writer

Diksha kanojia