राज्यपाल और रघुवर दास ने मुख्य सचिव की पुत्री के असामयिक निधन पर व्यक्त किया शोक

7/6/2022 4:52:30 PM

 

रांचीः झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की पुत्री के असामयिक निधन का पीड़ादायी समाचार सुनकर दुखी हूँ। राज्यपाल ने आज कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की पुत्री के असामयिक निधन का दुखद समाचार मिला है। दास ने आज यहां कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।

इस बीच राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू ने झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की 18 वर्षीय पुत्री का असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मारू ने मृतक आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि सुखदेव सिंह पर दुख का पहाड़ टूटा है।

Content Writer

Diksha kanojia