राज्यपाल ने की कोरोना संक्रमित मंत्रियों के स्वस्थ होने की कामना

7/9/2020 11:17:12 AM

रांचीः झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर एवं विधायक मथुरा महतो सहित नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमित समस्त व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

राज्यपाल मुर्मू ने एक बयान में राज्य के मंत्री ठाकुर और विधायक महतो सहित कोविड-19 के सभी मरीजों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। राज्यपाल ने सबका आह्वान करते हुए कहा है कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक घरों से ना निकलें, भीड़-भाड़ वाली जगहों में जाने से बचें एवं स्वच्छता के मानक को अपनाएं। इससे पूर्व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका में स्व पृथक-वास में चले गए हैं।

बता दें कि झारखंड में पिछले 24 घंटे में दो और लोगों की धनबाद में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई और राज्य में अभी तक संक्रमण से 22 लोग की मौत हुई है। राज्य में कोविड-19 में के 164 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अभी तक कुल 3018 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

Edited By

Diksha kanojia