मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राज्यपाल रमेश बैस ने किया नमन, व्यक्त की श्रद्धांजलि

8/29/2021 11:34:40 AM

रांचीः झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने विश्व हॉकी जगत के महानतम खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति को स्मरण करते हुए नमन किया एवं उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

राज्यपाल ने रविवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को समर्पित ‘राष्ट्रीय खेल दिवस' के अवसर पर देश के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि विश्व में मां भारती का गौरव बढ़ाने में मेजर ध्यानचंद का जुनून व संकल्प सदैव प्रेरणीय रहेगा। इस बीच राज्यपाल बैस ने टोक्यो पैरालिम्पिक में टेबल टेनिस सिंगल्स प्रतियोगिता में भाविना पटेल को रजत पदक अर्जित करने के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

वहीं रमेश बैस ने कहा कि देश की इस बेटी की उपलब्धि पर हम सभी को गर्व है। उन्होंने अपनी कृति से युवाओं व भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा की मिसाल बनने का कार्य किया है।

Content Writer

Nitika