राज्यपाल गंगवार ने किया दिल्ली में आयोजित ‘वर्ल्ड फूड इंडिया फेस्टिवल’ का किया निरीक्षण, झारखंड के परंपरागत फूड्स की प्रशंसा की

Sunday, Sep 22, 2024-09:06 AM (IST)

रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने शनिवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया- 2024 में झारखंड पवेलियन का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने का वर्ल्ड फूड इंडिया भारत सरकार की अच्छी पहल है। झारखंड सरकार के उद्योग विभाग के निदेशक सुशांत गौरव एवं संयुक्त निदेशक, उद्योग विहार, झारखंड सरकार एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा राज्यपाल का स्वागत किया गया।

झारखंड के परंपरागत फूड्स की प्रशंसा की
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन एवं भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। साथ ही यहां लगे स्टालों का परिभ्रमण किया एवं उनके उत्पादों के बारे में जानकारियां ली। राज्यपाल ने यहां पर लगे झारखंड के परंपरागत फूड्स की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि झारखंड के श्रीअन्न मडुआ एवं अन्य परम्परागत खाद्य से बने उत्पादों की लोकप्रियता बढ़ने से देश विदेश में भी इसकी मांग बढ़ी है। वहीं यहां के परम्परागत खाद्य पदार्थ से बने उत्पाद के प्रति लोगों की रुचि को देखकर खुशी व्यक्त की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static