राज्यपाल रमेश बैस ने झारखंडवासियों को दी हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

9/14/2021 2:18:02 PM

 

रांचीः झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने हिन्दी दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने मंगलवार को कहा है कि हिन्दी भाषा न केवल जनप्रिय भाषा है बल्कि राष्ट्रीय एकता का भी प्रतीक है।

बैस ने आगे कहा कि हमारी समृद्ध सभ्यता एवं संस्कृति में भी हिन्दी भाषा की अहम भूमिका है। राज्यपाल ने कहा है कि सभी को अपने दैनंदिन कार्य-व्यवहार में हिन्दी का अधिकाधिक उपयोग करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।

Content Writer

Diksha kanojia