टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर राज्यपाल रमेश बैस ने लवलीना बोरगोहेन को दी हार्दिक बधाई

8/4/2021 7:16:54 PM

रांचीः झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने टोक्यो ओलंपिक में वेल्टर वेट वर्ग मुक्केबाजी में देश के लिए कांस्य पदक जीतने पर लवलीना बोरगोहेन को हार्दिक बधाई दी है। राजपाल ने बुधवार को कहा है कि लावलीना ने अपने कौशल व प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। उन्होंने उनके उज्ज्वल खेल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

इससे पहले राज्यपाल बैस से आज विधानसभा सदस्य एवं पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल राज भवन आकर मिला तथा उनका अभिनन्दन किया। इस अवसर पर शिष्टमंडल द्वारा शिक्षण संस्थानों में स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट किया गया। बाद में राज्यपाल बैस से रांची नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा ने राज भवन आकर शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद राज्यपाल से आज प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), झारखण्ड चंद्रमौली सिंह एवं इन्दु अग्रवाल, प्रधान महालेखाकर (अंकेक्षण) ने राज भवन आकर शिष्टाचार भेंट की।

बाद में राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति बैस से कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गंगाधर पांडा ने राज भवन आकर भेंट की तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी दी। राज्यपा ने छात्रहित में सभी विश्वविद्यालयों को गुणात्मक शिक्षा की दिशा में ध्यान देने के लिए कहा। इसके अलावा राज्यपाल बैस से आज राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति डॉ. केशव राय ने राज भवन आकर शिष्टाचार भेंट की एवं विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। 

Content Writer

Diksha kanojia