राज्यपाल ने 74वें स्वतंत्रता दिवस की झारखंडवासियों को दी बधाई

8/15/2020 9:55:52 AM

 

दुमकाः झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने 74वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को आज़ाद करवाने वाले अमर नायकों-वीर सेनानियों को याद करते हुए समस्त झारखंड वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल मुर्मू के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के सिलसिले में शुक्रवार को दुमका आगमन पर स्थानीय हवाई अड्डा पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल उपराजधानी दुमका के पुलिसलाइन में शनिवार को झंडोत्तोलन करेंगी।

वहीं द्रौपदी मुर्मू ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि झारखंड सरकार का नया प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया गया है। उन्होंने कहा कि नए प्रतीक चिन्ह में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ अब झारखंड के नए प्रतीक चिन्ह में दिखाई देगा।
 

Nitika