राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रकृति पर्व ‘करमा पूजा' की दी सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

9/17/2021 1:47:32 PM

 

रांचीः झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रकृति पर्व ‘करमा पूजा' की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने शुक्रवार को कहा है कि भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश देता है। उनकी मंगलकामना है कि सभी स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध रहें। मुख्यमंत्री सोरेन ने करमा पूजा के शुभ अवसर पर सभी राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा प्रकृति महापर्व करमा पूजा हमारी समृद्ध संस्कृति का द्योतक है। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है।

प्रकृति के प्रति लोगों का यही प्रेम, सम्मान और समर्पण यहां चलने को नृत्य और बोलने को संगीत बना देता है। इस बीच मुख्यमंत्री सोरेन ने देश और राज्यवासियों को विश्वकर्मा पूजा की अनेक-अनेक शुभकामनाएं और बधाई भी दी है।
 

Content Writer

Nitika