किसानों को सशक्त बनाने के लिए सरकार कर रही है प्रयास: राज्यपाल रमेश बैस

8/16/2022 11:14:27 AM

दुमकाः झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां आयोजित मुख्य समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मियों और समाजसेविका को सम्मानित किया। राज्यपाल बैस ने देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

इस मौके पर उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने देश तथा समस्त झारखंड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हम भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने कृषि, ग्रामीण विकास,शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन इत्यादि मामले में सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि झारखंड तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। सरकार सुदूर इलाके में रहने वाले लोगों तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली पर ही राज्य की खुशहाली निर्भर है।

सरकार कृषि के विकास एवं किसानों को सशक्त बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही है। कृषि ऋण के बोझ से दबे छोटे और सीमांत किसानों को झारखंड राज्य ऋण माफी योजना के तहत सहायता पहुंचाई जा रही है। इस योजना के तहत 1529 करोड़ रुपए की राशि 3.80 लाख किसानों के ऋण खाते में ट्रांसफर किये गये हैं। राज्य के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें कृषि उत्पादन में आर्थिक नुकसान की भरपायी के लिए झारखंड राज्य फसल राहत योजना संचालित किया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों का ही नतीजा है कि राष्ट्रीय एवं अन्तररष्ट्रीय स्तर पर झारखण्ड ने कई क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनायी है।

उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क मार्ग, रेल मार्ग एवं वायु मार्ग का विस्तार हुआ है। हर क्षेत्र में सूचना तकनीक का प्रयोग बढ़ा है।हरे-भरे पेड़-पौधे और हरियाली हमारे झारखण्ड की पहचान है। भारत वन स्थिति रिपोटर्, 2021 के अनुसार झारखण्ड में 110 कि.मी. वन क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की गई है जिससे संथाल परगना क्षेत्र में भी विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा विगत माह देवघर एयरपोटर् का उद्घाटन किया गया। देवघर एयरपोटर् से कोलकाता एवं दिल्ली के लिए नियमित उड़ान संचालित हो रही हैं जिससे देवघर देश के दूसरे हिस्सों से सुगम एवं तीव्र यातायात व्यवस्था से जुड़ गया है। देवघर एयरपोटर् के क्रियाशील होने से देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को अब काफी सुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जिलों में स्थित धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पयटर्न स्थलों में आधारभूत संरचना का विकास किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static