3 हजार से ज्यादा नौकरियां झारखंड के बेरोजगार युवाओं को नहीं दे पाई सरकार, BJP का चंपई सरकार पर निशाना

3/10/2024 3:59:44 PM

Ranchi: प्रदेश भाजपा ने झारखंड के युवाओं को नौकरियां देने के मुद्दे पर प्रदेश की गठबंधन की सरकार को घेरा। भाजपा विधायक अमित मंडल ने कहा कि 4 साल बीतने के बाद भी सरकार JPSC और JSSC के माध्यम से 3 हजार से ज्यादा नौकरियां झारखंड के बेरोजगार युवाओं को नहीं दे पाई।

भाजपा ने कहा कि अभी हाल में पीजीटी व नगर विकास विभाग की बहाली हुई उसमें भी 70% नौकरियां बाहरियों को दी गयी। भाजपा ने कहा कि यही नहीं अब तक जितनी भी नौकरियां सरकार ने दी है उसमें भी ज्यादातर बाहरियों को सरकार ने नौकरियां देने का काम किया। उन्होंने कहा कि JPSC और JSSC को ये सरकार अपने आय का साधन मानती है। जितनी भी राज्य की नौकरियां दी गईं वो बाहरियों को बेचने का काम किया गया।

अमित मंडल ने कहा कि इस सरकार में ब्लैक लिस्टेड कंपनियों के माध्यम से परीक्षा का आयोजन करने का एक मात्र कारण है ताकि बाहरियों को नौकरियां  बेची जा सके। इस सरकार में जो स्थानीय नीति व नियोजन नीति है वो बाहरियों को नौकरियां देने के लिए है। 

Content Editor

Khushi