गोड्डाः सड़क दुर्घटना में 2 स्कूली छात्राओं की मौके पर मौत, पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे शव

5/22/2022 12:27:43 PM

गोड्डाः झारखंड के गोड्डा जिले में महागामा थाना क्षेत्र के महागामा- पथरगामा मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक स्कूटी की एक वाहन के साथ हुई टक्कर में दो स्कूली छात्राओं की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि रोजी मुर्मू और वर्णिका सोरेन स्कूटी से कहीं जा रही थीं तभी महादेव स्थान के पास एक वाहन से उनकी स्कूटी टकरा गई जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि दोनों की उम्र 16 वर्ष बताई गई है। सूत्रों ने बताया कि दोनों लड़कियां संत जोसेफ स्कूल गोड्डा की छात्रा थीं।

पुलिस ने जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल ले जाया गया।

Content Writer

Diksha kanojia