गोड्डा: बैंक लूटकांड मामले में पुलिस ने दूसरे अपराधी को किया गिरफ्तारी

3/28/2022 11:33:26 AM

 

गोड्डाः झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में बंधन बैंक लूटकांड मामले में जिला पुलिस ने दूसरे अपराधी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि बिहार के समस्तीपुर जिले के निवासी और मामले के आरोपी राजेश कुमार पाल उर्फ राजेश कुमार को लोहरदगा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी राजेश कुमार पाल उर्फ राजेश कुमार पर हत्या, लूट एवं रंगदारी के 12 से अधिक मामले समस्तीपुर एवं अन्य जिले में दर्ज हैं।

वहीं, गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक वाई.एस रमेश ने कहा कि बैंक लूटकांड मामले में अब तक दो गिरफ्तारी में हुई है जिसमें कई अहम सुराग मिले हैं। कार्रवाई अभी जारी है। गिरफ्तार अपराधी राजेश के खिलाफ कई अपराधिक मामले बिहार, झारखंड एवं अन्य प्रदेश में दर्ज हैं जिसकी जांच की जा रही है। वही, गिरोह के सरगना निशांत उर्फ बादशाह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम की कार्रवाई जारी है।

Content Writer

Diksha kanojia