हवा में उड़ान भरते ही घर की छत पर क्रैश हुआ ग्लाइडर, 2 गंभीर... हादसे का खौफनाक VIDEO VIRAL

3/24/2023 5:03:04 PM

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है जहां एक जॉयराइड ग्लाइडर उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त होकर घर की छत पर गिर गया, जिसमें सवार 1 पायलट और अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह हॉकी इंडिया के बने महासचिव, असरिता लकड़ा बनी कार्यकारिणी समिति की सदस्य



घर के ऊपर क्रैश हुआ ग्लाइडर
मामला जिले के कोयलांचल शहर के बरवाअड्डा हवाई पट्टी का है। यहां एक ग्लाइडर शहर के ऊपर भ्रमण कर रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान ग्लाइडर में तकनीकी खराबी आने की वजह से वह अनियंत्रित होकर बिरसा मुंडा पार्क के समीप एक घर पर जा गिरा। जैसे ही ग्लाइडर घर के ऊपर क्रैश हुआ वैसे ही जोरदार आवाज हुई, जिससे पूरा क्षेत्र कांप उठा। ग्लाइडर में पायलट और एक अन्य यात्री उसमें सवार था जो कि घटना में घायल हुए हैं। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, हादसे में ग्लाइडर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

ये भी पढ़ें- Ramzan 2023: आज से शुरू हुआ रमजान का पाक महीना, जानें हजारीबाग में सेहरी और इफ्तार का समय



घर के लोग बाल-बाल बचे
मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के समय भूकंप जैसी आवाज आई और पूरा क्षेत्र आवाज से कांप गया। घर के लोग इस घटना में बाल-बाल बच गए। वहीं पुलिस यहां कैम्प कर रही है।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी को सजा पर सोरेन ने कहा- गैर भाजपा नेताओं को षड्यंत्र का बनाया जा रहा है शिकार



शहर के हवाई दौरे पर रोक
जानकारी के मुताबिक धनबाद शहर के लोगों को आसमान से शहर का नजारा दिखाने और हवाई सफर का आनंद देने के लिए के उद्देश्य से ग्लाइडर सेवा शुरू की गई थी। यहां एक प्राइवेट एजेंसी ग्लाइडर सेवा देती है। कई ग्लाइडर एजेंसियां हैं, जो धनबाद में लोगों के मनोरंजन के लिए अपनी सेवाएं देती है। हालांकि हादसे के बाद शहर के हवाई दौरे पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

Content Editor

Khushi