Giridih News... 1 महीने में दूसरी बार मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, CCTV में कैद हुई घटना

3/10/2024 1:07:18 PM

Giridih: गिरिडीह (Giridih) के डुमरी के इसरी बाजार महिला जैन उदासीन आश्रम में बने मंदिर में चोरों ने एक बार फिर से चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने जैन मंदिर में भगवान महावीर के छोटे-छोटे प्रतिमा सहित एक चांदी का छत्र, चांदी का अष्टपति हार अपने साथ चोरी कर ले गए। हालांकि चोरी करने के बाद चोरों ने भगवान महावीर के 12 छोटे-छोटे प्रतिमाओं को मंदिर के पीछे छोड़ दिया। जबकि अष्टपति हार और चांदी का छत्र अपने साथ कर ले गए हैं।

घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है। आपको बताते चले कि एक महीने 8 दिन के अंदर दूसरी बार चोरों ने मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इससे पहले 2 फरवरी को चोरों ने इसरी बाजार राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वही पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। इधर चोरी की घटना को अंजाम देते वक्त चोर सीसीटीवी कैमरे के साथ भी छेड़छाड़ करते नजर आए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

बताया जाता है कि सुबह जब लोग मंदिर पूजा करने के लिए गए तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ था। जब अंदर गए तो देखा कि भगवान महावीर की प्रतिमा भी गायब थी। जिसके बाद मंदिर में चोरी हुई घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई है। वही चोरी की घटना के बाद से धर्म प्रेमी लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है और लगातार चोरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस के लिए 1 महीने में दूसरी बार चोरी की घटना चुनौती बन गई है।

Content Editor

Khushi