Ghatshila By-Election Result 2025: रुझानों में JMM प्रत्याशी बड़े अंतर से आगे, देखें कितने मिले वोट

Friday, Nov 14, 2025-10:27 AM (IST)

Ghatshila By-Election Result 2025: झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शुरू हो गई और शुरुआती रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। पहला रुझान सामने आ गया है।

दोपहर बाद नतीजे सामने आ जाएंगे
चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार पहले राउंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोमेश सोरेन आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर जेएलकेएम के प्रत्याशी रामदास मुर्मू है जबकि तीसरे स्थान पर बीजेपी के बाबूलाल सोरेन हैं। सोमेश सोरेन को 5450 वोट मिले हैं तो वहीं रामदास मुर्मू को 3286 वोट मिले हैं जबकि तीसरे पर चल रहे बाबूलाल सोरेन को 2204 वोट मिले हैं। वहीं, दूसरे राउंड में जेएमएम बड़े अंतर से आगे चल रही है। जेएमएम के सोमेश सोरेन 5200 वोटों से आगे चल रहे हैं। दो राउंड की वोटिंग के बाद सोमेश को कुल 10 हजार वोटों से ज्यादा पा चुके हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के बाबूलाल सोरेन को दो राउंड में कुल 5464 वोट मिले हैं।

यह उपचुनाव सिर्फ सीट जीतने का नहीं, बल्कि दोनों बड़े गठबंधनों एनडीए (भाजपा) और इंडिया गठबंधन (जेएमएम) के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया हैं। कुल 20 राउंड की गिनती होनी है, जिसके लिए 15 टेबल लगाए गए हैं। दोपहर बाद नतीजे सामने आ जाएंगे। मतगणना के लिए हर टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। इधर, इस बीच भाजपा और झामुमो प्रत्याशी ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। भाजपा के बाबूलाल सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोमेश चंद्र सोरेन और जेएलकेएम के रामदास मुर्मू के बीच मुकाबला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

static