रेगुलेटर के पास आग लगने से गैस सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार की 4 महिलाएं समेत 10 लोग झुलसे

3/12/2023 4:43:54 PM

रांची: झारखंड की रांची जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक घर की रसोई में गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिससे सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। घटना में 4 महिलाएं समेत 10 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- वासेपुर गैंगस्टर प्रिंस खान ने BJP नेत्री रागिनी सिंह को दी धमकी, कहा- उसके खिलाफ बयानबाजी न करें, नहीं तो...

गैस सिलेंडर में धमाका

मामला जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में अपर हटिया मुस्लिम बस्ती का है। जानकारी के मुताबिक कुर्बान खान नामक शख्स के घर में सिमडेगा जिले के रहने वाले उनके समधी आए थे। उनके साथ कुछ और भी रिश्तेदार मौजूद थे। मेहमानों के लिए घर की महिलाएं खाना बना रही थी। इस दौरान सिलेंडर गैस खत्म हो गया। परिजनों ने दूसरा सिलेंडर लगाया, जिसके बाद महिलाओं ने खाना बनाना शुरू किया।

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन कर 19 वर्षीय युवती के गले से निकाला ट्यूमर, डॉक्टर बोले- कैंसर होने की भी आशंका

एक ही परिवार के 10 सदस्य झुलसे

इसी क्रम में रेगुलेटर के पास आग लग गई। इससे पहले घर वाले आग बुझाने का प्रयास करते कि जोर का धमाका हुआ, जिससे गैस सिलेंडर उड़ कर रसोई की छत से टकरा गया। धमाके में रसोई में मौजूद 4 महिलाएं बुरी तरह से जख्मी हो गईं जबकि रसोई के बाहर मौजूद 6 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में घायलों को रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां 4 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, धमाके से रसोई में आग लग गई है। ये भी पढ़ें-

Content Editor

Khushi