मांडर विधानसभा उपचुनावः BJP ने गंगोत्री कुजूर को बनाया अपना उम्मीदवार

6/4/2022 1:21:21 PM

रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी लोकसभा एवं विधानसभा के उपचुनाव 2022 हेतु उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इसी बीच झारखंड के मांडर विधानसभा क्षेत्र के लिए गंगोत्री कुजूर को उम्मीदवार बनाया गया है।

बता दें कि आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआइ कोर्ट से सजा मिलने के कारण पूर्व विधायक बंधु तिर्की को विधायकी छिन गई थी, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई। अब 23 जून को मांडर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा।  

Content Writer

Ramanjot