रांची में कल होगी G-20 की बैठक, भाग लेने के लिए सीएसआईआर का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट

3/1/2023 5:24:46 PM

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में जी-20 की बैठक में शामिल होने के लिए विभिन्न देशों के डेलिगेट्स का आना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज सुबह आने वाली फ्लाइट से आईईएसए के प्रेसिडेंट और एमडी राहुल वालावाकर और उनकी पत्नी नेत्रा वालावाकर रांची पहुंचे जबकि दूसरी फ्लाइट से महेश गोदी रांची पहुंचे हैं।

सीएसआईआर के 5 प्रतिनिधि पहुंचे रांची
इसके अलावा जी 20 की बैठक में भाग लेने के लिए आज दोपहर के बाद विमान से सीएसआईआर के 5 प्रतिनिधि रांची पहुंचे हैं। प्रतिनिधिमंडल में भरत भूषण, गिरीश चंद जोशी, शिवम् कुश्वाहा, बिनोद कुमार और शैलेश शाह शामिल हैं। प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए रांची एयरपोर्ट पर सभी तैयारियां पूरी हैं। मेहमानों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए प्रशासन की टीम मौजूद है। उनके बैठने के लिए एयरपोर्ट पर ही अलग गैलरी बनाई गई, जहां उन्हें रिफ्रेशमेंट दिया जा रहा है। 

Content Editor

Khushi