यूनिवर्सिटी के आधारभूत संरचना विकास के लिए राशि का आवंटनः हेमंत सोरेन

6/21/2022 6:19:34 PM

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद अन्तर्गत अंगीभूत महाविद्यालय एस.एस.एल.एन.टी महिला महाविद्यालय, धनबाद के प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य के लिए सोलह करोड़ बयालीस लाख अठहत्तर हजार रुपए मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति संबंधी योजना प्राधिकृत समिति के लिए संलेख प्रारूप पर आज स्वीकृति दी है।

इस निर्माण कार्य होने से स्टुडेंट्स को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आच्छादित किया जा सकेगा। साथ ही, नारी शक्ति के सशक्तिकरण को बल मिलेगा। एक ओर राज्य सरकार प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के लिए आदर्श विद्यालयों का निर्माण कर रही है, वहीं उच्च शिक्षा हेतु आधारभूत संरचनाओं को विकसित किया जा रहा है। .

Content Writer

Diksha kanojia