झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का किया तबादला, अधिसूचना जारी

6/15/2021 4:33:19 PM

 

रांचीः झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी।

गृह विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक अनिल पालटा को अपराध अनुसंधान विभाग को एडीजी रेल बनाया गया है। वहीं एडीजी आरके मल्लिक को अगले आदेश तक एडीजी संचार एवं तकनीकी सेवाएं बनाया गया है जबकि एडीजी रेल प्रशांत सिंह को एडीजी सीअीईडी और एडीजी विशेष शाखा एमएल मीणा को अतिरिक्त अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय रांची बनाया गया है।

Content Writer

Diksha kanojia