जामताड़ा से 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 2 लाख रुपए सहित कई सामान बरामद

7/17/2021 11:00:39 AM

जामताड़ाः झारखंड में जामताड़ा जिला पुलिस ने फतेहपुर थाना क्षेत्र से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक मंजरुल होदा ने शुक्रवार को बताया कि लोकेशन ट्रैकिंग के माध्यम से फतेहपुर थाना क्षेत्र के कैरबनी जंगल से चार साइबर अपराधियों को फिशिंग के क्रम में पकड़ा गया है।

गिरफ्तार अपराधियों में मुस्तफिज अंसारी और महबूब अंसारी फतेहपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है जबकि गिरफ्तार दो अन्य जितेन गोराई और शत्रुघ्न गोराई बिंदापाथर थाना क्षेत्र के हैं।

होदा ने बताया कि तलाशी के क्रम में अपराधियो के पास से पुलिस ने दो लाख 20 हजार रुपए, चार मोबाइल, 12 सिम काडर् और एक एटीएम भी बरामद किया है। इनके खिलाफ जिले के जामताड़ा थाना में साइबर एक्ट के मामले दर्ज हैं।

Content Writer

Diksha kanojia