पूर्व सांसद अजय मारू बोले- जलापूर्ति टैक्स देने के बावजूद लोगों को नहीं मिल रहा पानी

4/7/2021 1:36:47 PM

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में जलापूर्ति पाइप लाइन बिछाने का काम काफी हद तक पूरा कर लिया गया है लेकिन जलापूर्ति टैक्स देने के बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।

राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू ने मंगलवार को कहा कि जलापूर्ति टैक्स वसूलने की व्यवस्था की गई है लेकिन टैक्स जमा करने वाले एक दूसरे से पूछ रहे हैं कि पानी कब आएगा। वर्तमान में जलापूर्ति टैक्स के लिए 45 रुपए लिए जा रहे हैं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से सार्वजनिक तौर पर लोगों को जलापूर्ति कब शुरू की जा रही है इसकी जानकारी लोगों को होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से घर-घर पानी पहुंचाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया।

मारू ने कहा कि गर्मी की तपिश में लोग अभी से इधर-उधर दौड़ रहे हैं। कई क्षेत्रों में लोगों ने बोरिंग करना शुरू कर दिया है। मारू ने लोगों से जल संरक्षण करने का भी आग्रह किया है कि हम जल संरक्षण करके कई लोगों की प्यास बुझा सकते हैं।

Content Writer

Diksha kanojia