पूर्व MLA का कोलकाता के अस्पताल में निधन, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

Wednesday, Aug 19, 2026-04:47 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के लोहरदगा से दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, जिले के विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रमेश उरांव का मंगलवार रात निधन हो गया। उन्होंने कोलकाता के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, रमेश उरांव की तबीयत पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनका इलाज कोलकाता के अस्पताल में चल रहा था। वहीं 18 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर बुधवार शाम सेन्हा प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव अर्रू लाया जाएगा। 

परिजनों के अनुसार, रमेश उरांव का अंतिम संस्कार गुरुवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा। उनके निधन पर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा शोक जताया है। साथ ही शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static