बोकारो के पूर्व MLA दुर्गा चरण दास के निधन पर रामेश्वर उरांव सहित कई नेताओं ने जताया दुख

8/8/2020 11:25:38 AM

 

बोकारोः झारखंड में बोकारो जिले के चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र से 2 बार विधायक एवं एकीकृत बिहार में मंत्री रहे दुर्गा चरण दास का शुक्रवार देर शाम निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव सहित पार्टी के कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक पिछले लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इसी बीच शुक्रवार की रात लगभग सवा 10 बजे उनका निधन हो गया। दुर्गा चरण दास ने 1972 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और पहली बार विधायक बने थे।

वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव सहित पार्टी के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के निधन पर गहरा दुख एवं संवेदना प्रकट की। साथ ही कहा कि उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। पार्टी ने एक अच्छा नेता खो दिया है।

Nitika