झारखंड के पूर्व विधायक अरुण मंडल का निधन, CM हेमंत ने जताया शोक

6/22/2021 10:30:55 AM

 

रांचीः झारखंड के राजमहल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अरुण मंडल का निधन हो गया है। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पश्चिम बंगाल के मालदा ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने कोलकाता रेफर कर दिया। रविवार की रात्रि हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। राजमहल विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2000 और 2009 में मंडल विधाय चुने गए थे।

इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राजमहल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मंडल के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। दूसरी तरफ झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने पूर्व विधायक मंडल के निधन पर शोक प्रकट किया है।

उनके प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि, वे ग्रामीण परिवेश को प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधि रहे। उन्हें उनकी सादगी और सरलता के लिए हमेशा याद किए जायेगा। महतो ने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले तथा शोकाकुल परिवार को इस विकट घड़ी में ईश्वर दु:ख सहने की शक्ति दें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static