शर्मनाक! लोहरदगा में 5 लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ किया गैंगरेप, जबरन सुनसान जगह पर ले गए दरिंदे; फिर बारी-बारी किया दुष्कर्म
Saturday, Sep 20, 2025-09:07 AM (IST)

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले में स्थानीय मेला देखने के बाद घर लौट रही 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मेला देखने के बाद घर लौट रही थी नाबालिग लड़की
पुलिस ने बताया कि लड़की अपनी दादी के घर आई हुई थी और बृहस्पतिवार शाम को पास में ही लगे एक मेले में गई थी। वह मेले से लौट रही थी, तभी पांच लोगों के एक समूह ने उसे जबरन एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पांचों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक (एसपी) सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, "पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करा लिया गया है।" लोहरदगा सदर पुलिस थाने के प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) धारा 70 (सामूहिक बलात्कार) और पाक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।