रांची, जमशेदपुर सहित झारखंड के अधिकतर हिस्सों में भारी वर्षा से तापमान में गिरावट

8/12/2022 12:58:30 PM

 

रांचीः झारखंड में बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजधानी रांची में बृहस्पतिवार को भारी वर्षा होने से यहां अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि औद्योगिक शहर जमशेदपुर में भी दिन में ही 65 मिमी वर्षा हुई, जिसके चलते वहां अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम है।

वहीं रांची स्थित मौसम विभाग के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची और जमशेदपुर के अलावा राज्य के अन्य भागों में भी पिछले 24 घंटों में भारी वर्षा हुई, जिससे राज्य में इस वर्ष वर्षा की कमी के चलते परेशान किसानों को थोड़ी राहत मिली।

Content Writer

Nitika