राम मंदिर के शिलान्यास पर राजधानी में उत्साह, लोगों ने पटाखे जलाकर जाहिर की खुशी

8/5/2020 5:27:15 PM

रांचीः अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास पर झारखंड में भी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। विभिन्न मंदिरों में अखंड कीर्तन, राम चरित्र मानस का पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ हो रहा है। साथ ही कई विभिन्न हिंदू संगठनों ने भी अपने अपने तरीके से उत्साह मना रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, महावीर मंडल बड़ा तालाब के द्वारा पूजा पाठ, आरती, दीप जलाकर, ढोल, शंख, घंटी आदि बजाकर भगवान राम का पूजा पाठ किया गया। वहीं इस अवसर पर महावीर मंडल के राजीव रंजन ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन आपके सामने है। इस ऐतिहासिक दिन में सारे आचार्य ब्राह्मणों के द्वारा यहां पर अनुष्ठान किया जा रहा है।

साथ ही रंजन ने कहा कि रांची अयोध्या के बाद ऐतिहासिक धरती कहलाएगी क्योंकि महाबली हनुमान की जन्म स्थान झारखंड है। वहीं राजधानी के अन्य क्षेत्रों में भी राम भक्तों में काफी उल्लास देखने को मिला। शिलान्यास के बाद लोग आतिशबाजी कर खुशियां मना रहे थे।

Edited By

Diksha kanojia