रामगढ़ में हाथियों ने युवक को कुचला, मौत

1/13/2022 6:49:01 PM

 

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में बुधवार को डुल्मी ब्लॉक के छटग गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने 32 वर्षीय युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

रामगढ़ के मंडलीय वन अधिकारी वेद प्रकाश कंबोज ने बताया कि गोला ब्लॉक में जंगली हाथियों के दो झुंड टिके हुए हैं, जिनमें से एक झुंड रामगढ़ के डुल्मी ब्लॉक के जंगलों में भ्रमण कर रहा है। इस झुंड की चपेट में आए युवक संतोष कुमार को हाथियों ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि हाथियों को डुल्मी ब्लॉक से वापस गोला के जंगलों में भगाने की कोशिश की जा रही है लेकिन अभी इसमें सफलता नहीं मिली है। कंबोज ने बताया कि हाथियों के हमले में मारे गये युवक के परिजनों को नियमों के तहत पूरी मदद की जायेगी।

Content Writer

Diksha kanojia