झारखंड में अब माओवादी ग्रामीणों को बना रहे हैं निशाना, IED विस्फोट में एक बुजुर्ग महिला की मौत...1 घायल

3/27/2023 1:29:03 PM

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के चिरिया बेड़ा टोला के पास प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) द्वारा किए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में 62 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य बुजुर्ग महिला घायल हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

IED विस्फोट की चपेट में आई बुजुर्ग महिला
पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया कि अंजनबेड़ा गांव के चिड़िया बेड़ा टोला की रहने वाली चांदुकई तोमसोय और गुरुबारी तमसोय शनिवार शाम पत्ते तोड़ने के लिए जंगल में गई थीं, उसी वक्त यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुई चांदूकई तोमसोय का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। एसपी ने कहा कि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

माओवादी निर्दोष ग्रामीणों को बना रहे हैं निशाना 
उन्होंने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शेखर ने बताया, “जिले के कोर कोल्हान इलाके में 11 जनवरी को शुरू किए गए एक बड़े नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए माओवादी आईईडी लगा रहे हैं।” उन्होंने बताया, “हालांकि, विद्रोही अब निर्दोष ग्रामीणों को भी निशाना बनाने के लिए आईईडी का इस्तेमाल कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static