पलामू: लाह की खेती को बढ़ावा देकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहा जिला प्रशासन

4/2/2021 11:43:27 AM

 

डालटनगंजः झारखंड में पलामू जिला प्रशासन लाह की खेती को बढ़ावा देकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। पलामू के आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने पलामू में पलाश के पौधे से लाह की खेती को बढ़ावा देने पर बल दिया है।

चौधरी ने पलामू प्रमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पलाश फूल की लाली एवं पौधों के बूते किसानों को आत्मनिर्भरता बनाने के दिशा में पहल कर रहे हैं। उन्होंने पलामू प्रम को बढ़ावा देने से किसानों को काफी लाभ होगा। इसे लेकर कृषि अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिकों से विमर्श कर लाह की खेती को कैसे बढ़ावा देने पर कार्य होगा। साथ ही किसानों को बाजार से जोड़कर उन्हें अत्यधिक मुनाफा दिलाया जायेगा।

आयुक्त ने कहा है कि पलामू के कुंदरी लाह बागान में भी लाह का उत्पादन शुरू कराया जायेगा। पलामू प्रमंडल का क्षेत्र लाह उत्पादन में बहुत प्रसिद्ध था, यहां से लाह की निर्यात होती थी। वर्तमान समय में इसमें कमी देखने को मिल रही है। किसानों को जागरूक कर, उनमें लाह उत्पादन के प्रति रूचि जागृत करते हुए उत्पादन पर फोकस किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वैसे तो कुसुम पेड़ की लाह उच्च गुणवत्तावाली होती है, लेकिन पलामू में पलाश और बैर से लाह निकाली जाती है। इसकी भी गुणवत्ता कम नहीं। लाह की खेती को बढ़ावा मिलने से पलामू में रोजगार सृजन होगा। साथ ही किसानों की आय दोगुनी होगी। लाह की बाजार भाव भी अच्छा होता है। इसके उंचे दाम मिलते हैं।

Content Writer

Diksha kanojia