शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने मृतकों के परिजनों को सौंपा 2-2 लाख रुपए का चैक, आश्रितों को बंधाया ढांढ़स

8/17/2022 4:13:51 PM

 

गिरिडीहः झारखंड के गिरिडीह में बीते 5 अगस्त की देर शाम डुमरी गिरिडीह पथ एनएच-114(ए) में हुए सड़क दुर्घटना में जामताड़ा बस्ती निवासी गुरूचरण महतो का पुत्र रोहित कुमार महतो एवं पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के तुलसी महतो का पुत्र जितेन्द्र महतो की दर्दनाक मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार से मिलने मंगलवार को शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो जामताड़ा बस्ती पहुंचे।

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि मैं दुख की इस घड़ी में आप सभी के साथ हूं। इसके बाद मंत्री ने विभाग द्वारा दिए गए 2-2 लाख रुपए के मुआवजे का चेक परिजनों को सौंपा। साथ ही अपनी ओर से दोनों परिवार को 50-50 हजार रुपएये बतौर सहयोग देने की बात कही।

महतो ने कहा कि सड़क दुर्घटना व उसके विरोध स्वरूप जो स्थानीय लोगों द्वारा प्रतिक्रिया की गई, दोनों ही दुखद है जिसका समाधान गांव में स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ मिल बैठ कर किया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static