हजारीबाग के बालू व्यवसायी संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी, विभिन्न कागजातों की हुई जांच-पड़ताल

6/5/2023 3:19:01 PM

Hazaribagh: हजारीबाग (Hazaribagh) के मिशन रोड स्थित हजारीबाग के जाने- माने बालू व्यवसाई संजय सिंह के आवास पर आज यानी सोमवार सुबह से ही ईडी की छापेमारी चल रही है।

ED की टीम विभिन्न कागजातों की कर रही है जांच- पड़ताल 
बताते चलें ईडी की 5 सदस्य टीम सुबह से ही संजय सिंह के आवास पर विभिन्न कागजातों की जांच- पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि इनका बालू का व्यवसाय बिहार के औरंगाबाद से जुड़ा हुआ है। ईडी की टीम के द्वारा हजारीबाग के अलावा धनबाद में भी छापेमारी चल रही है। हजारीबाग स्थित संजय सिंह के आवास पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी को भी आने- जाने पर रोक लगा दी है। अब ईडी की कार्रवाई कब तक चलेगी, यह कह पाना अभी मुश्किल होगा।

अन्य बालू व्यवसायियों के बीच हड़कंप
वहीं, बालू व्यवसाय से जुड़े मामले पर ईडी की कार्रवाई के बाद हजारीबाग के अन्य बालू व्यवसायियों के बीच हड़कंप देखा जा रहा है। संजय सिंह हजारीबाग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सहित जेसीए के सदस्य भी हैं। बताया जा रहा है की इनके बड़े भाई भारतीय प्रशासनिक सेवा में बढ़े पद पर है।

Content Editor

Khushi