झारखंड में IAS पूजा सिघंल मामले में प्रेम प्रकाश वर्मा के कई ठिकानों पर ईडी का छापा

5/25/2022 7:15:58 PM

रांचीः केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)की टीम ने निलंबित आईएएस पूजा सिघंल मामले में बुधवार को साहिबगंज के डीएमओ विभूति कुमार से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां हासिल की। इसके अलावा ईडी की टीम ने आज रांची शहर के हरमू और अशोक नगर इलाके में छापेमारी की।

राज्य सरकार के बेहद करीबी माने जाने वाले प्रेम प्रकाश वर्मा के यहां ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। सूत्रों ने बताया कि प्रेम प्रकाश के रांची, बनारस, सासाराम और पटना के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार प्रेम प्रकाश अपने घर पर नहीं है, उनके नेपाल जाने की बात बतायी जा रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने मामले को लेकर ट्वीट किया है कि प्रेम प्रकाश के यहां आखिर ईडी पहुंच गया।

प्रेम भइया झारखंड के खेल के शातिर खिलाडी है, नेता अधिकारी सब इनके जेब में। आगे का इंजतार। इससे पहले मंगलवार को ईडी ने रांची में विशाल चौधरी सहित अन्य लोगों के करीब छह ठिकानों पर छापेमारी की थी।

Content Writer

Diksha kanojia