ईस्ट जॉन हॉकी प्रतियोगिता: झारखंड और मिजोरम के बीच आज महिला वर्ग का फाइनल

3/26/2023 10:06:24 AM

रांची: हॉकी झारखंड और जिला प्रशासन खूंटी के संयुक्त तत्वाधान में खूंटी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बिरसा कॉलेज कैंपस में 19 से 26 मार्च तक आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर महिला एवं जूनियर पुरुष पूर्वी क्षेत्र हॉकी चैंपियनशिप 2023 के आज 7वें दिन महिला वर्ग में 3 मैच खेले गए, जिसमें हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने हॉकी बंगाल को पराजित किया। ओडिशा के सुप्रिया कुजूर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। हॉकी झारखंड ने हॉकी मिजोरम को 2-1 से पराजित किया। झारखंड के निशा मिंज को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। हॉकी बिहार ने हॉकी असम को 2-1 से पराजित किया। हॉकी बिहार के सोनम कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

महिला वर्ग के मैच में आज मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड की प्रथम महिला अंतररष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति एवं पुस्पा टोपनो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया तथा प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड वितरण किया। पुरुष वर्ग में 2 मैच खेले गए हॉकी बिहार और हॉकी बंगाल के बीच दोनों ही टीमें 2-2 गोल के बराबरी पर रही। इस मैच में बिहार टीम के दानिश को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, आज का अंतिम लीग मैच हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिसा और हॉकी झारखंड के बीच खेला गया जिसमें हॉकी झारखंड उड़ीसा को 3-1 से पराजित किया। झारखंड के दीपक सोरेन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आज के पुरुष वर्ग के मैच में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नवल टाटा हॉकी एकेडमी के डायरेक्टर गुरजीत एवं चंद्रानी मजूमदार, सहित जिला के कई अधिकारी उपस्थित थे। प्रतियोगिता के अंतिम दिन कल 26 मार्च को तीसरे एवं चौथे स्थान के लिए महिला वर्ग का सुबह 7:00 बजे हॉकी एसोसिएशन ऑफ उड़ीसा और हॉकी बिहार के बीच तथा पुरुष वर्ग का सुबह 9:00 बजे हॉकी बंगाल और हॉकी बिहार के बीच खेला जाएगा।

फाइनल मैच महिला वर्ग का 11:00 बजे हॉकी झारखंड और हॉकी मिजोरम के बीच तथा पुरुष वर्ग का 2:15 में हॉकी झारखंड और हॉकी एसोवियन ऑफ उड़ीसा के बीच खेला जाएगा। फाइनल मैच में कल मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के खेल मंत्री हफीजुल अंसारी उपस्थित रहेंगे। हॉकी झारखंड के सीईओ रजनीश कुमार और एसोसिएट उपाध्याय धर्मेंद्र सिंह ने आज खेल मंत्री से मिलकर इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच का मुख्य अतिथि का आमंत्रण दिया और खेल मंत्री ने अपने आने की सूचना स्वीकृति दी। प्रतियोगिता को सफल बनाने में हॉकी झारखंड और जिला प्रशासन खूंटी के सभी पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, नरेंद्र कुमार सिंह, हॉकी खूंटी के अध्यक्ष अशोक भगत, सचिव दशरथ महतो, अर्चना हंस, परमानंद कुमार, सुनील नायक, सुशील टोपनो, जुनास मुंडा, विश्वाशी पूर्ति सहित हॉकी खूंटी की पूरी टीम उत्साह से लगे हुए है। 



 

Content Editor

Khushi